Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बढ़ेगी सिंदरी स्टेशन में सुविधाएं :  डीआरएम

Sindri : सिंदरी (Sindri) धनबाद के नये डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने बुधवार 22 मार्च की शाम लगभग छः बजे सिंदरी स्टेशन का दौरा किया और रेलवे कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कहा कि सिंदरी स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद सुविधाएं भी बढ़ेंगी. इसके पूर्व उन्होंने प्रधानखंता जंक्शन, रखितपुर स्टेशन, सिंदरी ब्लॉक हाल्ट में रुककर जानकारी ली. डीआरएम अपने स्पेशल वैगन परख से सिंदरी स्टेशन पहुंचे. उनके साथ अधिकारियों की पूरी टीम थी. उन्होंने अपने 15 मिनट के निरीक्षण के दौरान स्टेशन मास्टर राजकुमार सिंह से ट्रेनों की आवाजाही व पैनल की जानकारी ली. साथ ही टिकट काउंटर पर भी टिकटों की बिक्री की भी विशेष जानकारी प्राप्त की और उनसे कुछ परामर्श किया. उन्होंने बताया कि सिंदरी स्टेशन एनएसजी 6 कैटेगरी में आता है और उसके अनुसार यहां पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं. यात्रियों की संख्या यहां से कम है. यात्रियों की संख्या व टिकटों की बिक्री बढ़ने से सुविधाओं में वृद्धि की जा सकेगी. मौके पर सीनियर डीओएम अनंजय तिवारी, सीनियर डीएसटी संदीप गोयल, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त सरफराज अहमद सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही