Search

 
 
 

धनबाद : फैक्ट्री कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत, मुआवजे की मांग को लेकर गेट जाम कर किया प्रदर्शन

धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत भितिया स्थित श्री खाटु श्याम जी सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में कार्यरत एक कर्मी की इलाज के दौरान मौत के बाद रविवार को आक्रोश फूट पड़ा.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत भितिया स्थित श्री खाटु श्याम जी सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में कार्यरत एक कर्मी की इलाज के दौरान मौत के बाद रविवार को आक्रोश फूट पड़ा.

 

मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने शव को फैक्ट्री गेट पर रखकर जमकर प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की.मृतक की पहचान भितिया गांव के निवासी 53 वर्षीय सुरेश राम महतो के रूप में हुई है. वे कंपनी में वेल्डर के पद पर कार्यरत थे.

 

परिजनों के अनुसार करीब दो माह पूर्व फैक्ट्री में कार्य करने के दौरान सुरेश राम महतो गंभीर रूप से घायल हो गए थे .इसके बाद उन्हें इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया.

 

वहां हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वेल्लोर रेफर कर दिया. वेल्लोर में भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और डॉक्टरों ने जवाब दे दिया. इसके बाद परिजन उन्हें वापस घर ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

 

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे. उनका आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण ही सुरेश राम महतो की जान गई. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने फैक्ट्री प्रबंधन के सामने कई मांगें रखीं जिनमें

 

मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा,परिवार को आर्थिक सहायता,आश्रित को कंपनी में नौकरी और फैक्ट्री मालिक को मौके पर बुलाकर वार्ता करना शामिल हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया.

 

खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था और प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच वार्ता की कोशिशें चल रही थीं.इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं.


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही