Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  धीरेंद्र हत्याकांड में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये फहीम की हुई पेशी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) ठेकेदार धीरेन्द्र सिंह की हत्या के चर्चित मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह की अदालत में हुई. सुनवाई के दौरान फहीम खान को होटवार जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया. अदालत ने बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता शाहबाज सलाम को साक्ष्य पेश करने का आदेश दिया है. बता दें कि 28 जनवरी 2013 को दिन के करीब साढ़े तीन बजे सूर्यविहार कॉलोनी बरटांड़ निवासी ठेकेदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मार कर हत्या उसके घर के समीप कर दी गई थी. मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उनके सिर और कनपट्टी में गोली मारी थी. धीरेन्द्र की पत्नी चंद्रलेखा सिंह के फर्द बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी धनबाद कांड संख्या 102/13 दर्ज हुई थी. पुलिस ने फहीम खान एवं मंसूर के विरुद्ध इस मामले में आरोप पत्र दायर किया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही