Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : फहीम के बेटे इकबाल को हाईकोर्ट से जमानत, बहन की शादी में हो सकेगा शामिल

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=306466&action=edit">(Dhanbad)

के वासूपुर के गैंगस्टर फहीम खान के घर में ट्रिपल खुशी मिली है. एक तो बेटी की शादी, दूसरी फहीम खान को पेरोल व तीसरी जेल में बंद बेटा इकबाल खान को बेल मिलने की खबर. झारखंड हाईकोर्ट ने 9 मई को इकबाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे जमानत दे दी. अब वह अपनी बहन की शादी में शामिल हो सकेगा. रांची के अधिवक्ता सिद्धार्थ सुधांशु ने बताया कि जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने इकबाल को जमानत दी है. वह आर्म्स एक्ट के एक मामले में धनबाद जेल में बंद है. उसे तीन साल की सजा मिली थी. वह एक साल पांच महीने की सजा काट चुका है. हाल ही में इकबाल ने अपने घर में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निचली अदालत में पेरोल के लिए आवेदन दिया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=306522&action=edit">धनबाद

: गैंगस्टर फहीम खान पेरोल पर 10 मई को पहुंचेगा वासेपुर, सुरक्षा कड़ी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही