Search

 
 
 

धनबाद : बीएड सेम-वन के फेल छात्रों ने किया हंगामा, विश्वविद्यालय घेरा

 

विद्यार्थियों के समर्थन में पहुंचे 1932 खतियान आंदोलन के नेता जयराम महतो

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के बीएड सेमेस्टर-वन परीक्षा में फेल छात्रों ने 22 अगस्त मंगलवार को विश्वविद्यालय का घेराव किया. विरोध में शामिल विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के गेट पर जमकर हंगामा किया. लगभग दो घंटे के लिए विवि गेट को जाम कर दिया. शिक्षकों की भी इंट्री रोक दी. विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सूचना पर 1932 खतियान आंदोलन के नेता जयराम महतो भी समर्थन में पहुंचे. इधर बरवाअड्डा थाने की पुलिस भी तैनात रही.

 क्या है मामला

बता दें कि शुक्रवार को विवि प्रशासन ने बीएड सेमेस्टर वन सत्र 2022-24 का रिजल्ट जारी किया, जिसमें बीबीएमकेयू के अधीन 26 निजी बीएड कॉलेजों के  2700 में से 1200 विद्यार्थी ही पास हुए हैं. छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय ने जान-बूझकर उन्हें कम अंक दिए हैं. विद्यार्थियों ने दूसरे विश्वविद्यालय से कॉपी की जांच की मांग की है.

बीएड सेम 2 में 36 प्रतिशत विद्यार्थी हुए थे फेल

छात्रों ने बताया कि इससे पहले भी बीएड सेमेस्टर वन सत्र 2021-23 के 72 प्रतिशत छात्रों को फेल कर दिया गया था. इस बार भी मूल्यांकन में गड़बड़ी की गई है. उन्होंने प्रदर्शन के दौरान कुलपति और विश्वविद्यालय प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही