Search

 
 
 

धनबाद: गैस की दुर्गंध से हुआ बेहोश, झरिया के प्रसाद क्लीनिक में भर्ती

 
Jharia : झरिया (Jharia) गैस रिसाव से शनिवार को एक व्यक्ति बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. किसी तरह परिजनों ने झरिया के प्रसाद क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. लिलोरी पथरा बालूगद्दा निवासी जदू राम शनिवार 25 फरवरी को करीब 9 बजे ड्यूटी जा रहे थे कि अचानक घर के समीप चक्कर खा कर गिर गए. उन्होंने बताया कि जब से ओबी बस्ती की ओर डंप किया जा रहा है, तब से आग का दायरा बढ़ता ही जा रहा है. आग और भू-धंसान प्रभावित झरिया के कई इलाके गैस रिसाव से जानलेवा हो गए हैं. ओबी डंप से वायु प्रदूषण हो रहा है. सांस की बीमारी बढ़ रही है. लिलोरीपथरा बालूगद्दा बस्ती में गैस की दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है. वृद्ध व बच्चे बीमार पड़ रहे हैं. झरिया कोयलांचल में भू-धंसान का दायरा भी बढ़ता जा रहा है. यहां कई घरों के पास गैस रिसाव हो रहे हैं. इसी हालत में लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं. लोग इस खतरनाक क्षेत्र में जान हथेली पर रखकर रहने को मजबूर हैं. वर्षों से कह रहे हैं कि हम लोगों का पुनर्वास कर दें. लेकिन बीसीसीएल, जेआरडीए प्रबंधन और जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है. मासस के झरिया अंचल सचिव मनीष यादव अस्पताल नही लाते तो स्थिति और भी बिगड़ सकती थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही