Search

 
 
 

धनबाद:  नये नियमों के खिलाफ फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन करेगा आंदोलन

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सोमवार को बबलू धर्मशाला हीरापुर में फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसियेशन की झारखण्ड ईकाई के राज्य और जिला स्तरीय कोर कमिटी की बैठक हुई. अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष ओंकार नाथ झा ने कहा कि पिछले माह राज्य सरकार के खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के जन वितरण दुकानदारों की मृत्यु होने पर अनुकंपा पर आधारित परिजनों को दुकान का लाइसेंस देने से इनकार कर दिया है. इस नये नियम से राज्य के 25000 जन वितरण विक्रेता काफी आक्रोशित और आंदोलित हैं. बैठक में मांग की गई कि नियमों को शिथिल कर किसी भी उम्र में विक्रेताओं की मृत्यु होने पर उनके स्वजनों को जीविकोपार्जन के लिए अनुकंपा का लाभ पूर्व की भांति दिया जाए. बैठक में कहा गया कि जन वितरण विक्रेता कोई सरकारी कर्मचारी नहीं हैं कि उसे उम्र की सीमा से बांध दिया जाए. उन्हें पेंशन नहीं मिलती. अगर सरकार ऐसा सोचती है तो उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित कर दें. बैठक में सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने कहा कि इन्टरनेट सर्वर की हालत काफी दयनीय है. 2 जी के भरोसे राज्य के 72 लाख लाभार्थियों को राशन देने में विक्रेताओं और लाभार्थियों को काफी परेशानी होती है. लेकिन विभागीय मंत्री और मुख्यमंत्री कोई ध्यान नहीं देते देते हैं. दर्जनों ज्ञापन और मुलाकातों के माध्यम से शिकायत की जाती रही है. मांग है कि पहले 2 जी को 4G में बदला जाए, क्योंकि 2 जी लोड नहीं ले रहा है. इस काम में बिजली खर्च के साथ साथ मेंटेनेंस का खर्च भी डीलर के मत्थे ही है. बैठक में इन सारे मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री और खाद्य आपूर्ति मंत्री से मिलने का निर्णय लिया गया. एक पखवारे के अंदर इन मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती तो डीलर्स आंदोलन की राह चलने को बाध्य होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही