Search

 
 
 

धनबाद : विज्ञान पर आस्था भारी, आईआईटी में शांति के लिए यज्ञ

 

लगातार अप्रिय घटनाओं व मौत से कर्मचारी हैं दहशत में

Dhanbad : विज्ञान के ऊपर आस्था के भारी होने का नमूना 30 जून शुक्रवार तब देखने को मिला, जब आईआईटी-आईएसएम परिसर के शिव मंदिर में तीन दिवसीय यज्ञ शुरू हो गया. संस्थान के कर्मचारियों ने हाल के दिनों में दुर्घटनाओं व कई असामयिक मौत को देखते हुए शांति पाठ व हवन पूजन का आयोजन किया है. संस्थान परिसर में इस दौरान महामृत्युंजय जाप भी किया गया. मंदिर कमिटी में शामिल डिप्टी डायरेक्टर प्रो धीरज कुमार ने बताया कि कैंपस की सुख-शांति के लिए अनुष्ठान कराया जा रहा है, जो तीन दिनों तक चलेगा. अनुष्ठान में महामृत्युंजय पाठ, शांति पाठ, हवन, जागरण आदि शामिल है.

 कई मौत से सदमे में है प्रशासन

पिछले कुछ दिनों से आईआईटी-आइएसएम में कई घटनाएं हो रही हैं. दिसंबर 2022 में एक छात्र व जनवरी 2023 में एक कर्मचारी की फांसी लगाकर आत्महत्या के बाद इसी माह एक प्रोफेसर की भी स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो चुकी है. विगत दो-तीन वर्षों की ओर मुड़ कर देखें तो कई विद्यार्थियों की मौत भटिंडा फॉल और मैथन डैम में डूबने से हुई है. इन घटनाओं ने संस्थान के कर्मचारियों पर नकारात्मक प्रभाव डाला है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही