Search

 
 
 

धनबादः बलियापुर में नकली अंग्रेजी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से बलियापुर थाना क्षेत्र के पलानी गांव में छापेमारी की. टीम ने गांव के शिवचरण महतो के घर में छापेमारी कर 18 से 25 लीटर नकली अंग्रेजी शराब बरामद की.
 

Dhanbad : धनबाद जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग लगातार अभियान चला रहा है. इसी क्रम में सहायक उत्पाद अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर शुक्रवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से बलियापुर थाना क्षेत्र के पलानी गांव में छापेमारी की. टीम ने गांव के शिवचरण महतो के घर में छापेमारी कर 18 से 25 लीटर नकली अंग्रेजी शराब बरामद की. हालांकि भनक लगते ही धंधेबाजों ने बड़ी मात्रा में शराब हटा दिय़ा था.


उत्पाद अधिकारी जॉय हेंब्रम ने बताया कि बरामद नकली अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत 20 से 25 हजार रुपये आंकी गई है. उन्होंने बताया कि मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के आधार पर इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


उत्पाद अधिकारी ने कहा कि जिले में नकली व अवैध शराब का कारोबार न केवल राजस्व को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है. इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग नियमित छापेमारी अभियान चला रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही