Search

 
 
 

धनबाद : एंबुलेंस की आड़ में नकली शराब की तस्करी, चालक अरेस्ट, बिहार में खपाने की थी तैयारी

जिले के टुंडी थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से अवैध शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है. बुधवार शाम थाना गेट के पास नियमित वाहन जांच के दौरान एक एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली गई तो चौंकाने वाला मामला सामने आया.
 
  • वाहन जांच में अवैध शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश
  • मरीज की जगह एंबुलेंस में भरी थी नकली शराब
  • ड्राइवर गिरफ्तार, सिंडिकेट की तलाश तेज

Dhanbad :   जिले के टुंडी थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से अवैध शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है. बुधवार शाम थाना गेट के पास नियमित वाहन जांच के दौरान एक एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली गई तो चौंकाने वाला मामला सामने आया.

 

पुलिस ने जब एंबुलेंस (UP16AT-1910) की जांच की, तो उसमें मरीज की जगह शराब की पेटियां भरी मिलीं. आमतौर पर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए इस्तेमाल होने वाली एंबुलेंस का उपयोग तस्करी के लिए किया जा रहा था. 

 

तलाशी के दौरान कुल 33 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई. इनमें रॉयल स्टैग की 385 बोतलें, आइकोलिन की 312 बोतलें और रॉयल चैलेंज की 188 बोतलें शामिल हैं. शुरुआती जांच में बरामद शराब को नकली बताया जा रहा है, जिसे किसी अवैध फैक्ट्री में तैयार किए जाने की आशंका है. 

मौके से पुलिस ने एंबुलेंस चालक प्रकाश रवानी (कर्माटांड़, बलियापुर निवासी) को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे गोविंदपुर से एंबुलेंस लेकर गिरिडीह तक शराब पहुंचाने का काम दिया गया था, जहां से इसे बिहार ले जाने की योजना थी. हालांकि, टुंडी पुलिस की मुस्तैदी से तस्करों की यह साजिश नाकाम हो गई. 

 

इस मामले की जानकारी टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई. जब्त एंबुलेंस और शराब को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि गिरफ्तार चालक से पूछताछ जारी है. 

 

फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही