Search

 
 
 

धनबाद: एनएसयूआई पर झूठा मुकदमा छात्र हित को दबाने का प्रयास: संतोष सिंह

 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने एसएसपी और सिटी एसपी से की मुलाकात

Dhanbad: जिला कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार 27 जून को पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में एसएसपी संजीव कुमार व सिटी एसपी रेशमा रमेशन से मिला. जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि विगत 21 जून को एनएसयूआई के नेताओं पर भाजपा नेताओं के इशारों पर झूठा मुकदमा दर्ज कर छात्र हित की मांगों को दबाने का प्रयास किया गया है. उन्होंने कहा कि भारी संख्या में छात्र-छात्राएं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे. विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने एफआईआर में दर्शाया है कि एनएसयूआई के छात्र छात्राएं पठन-पाठन का काम बाधित कर रहे थे. सच्चाई यह है कि 21 जून को योग दिवस पर अवकाश था. इसीलिए पठन-पाठन के कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप सरासर झूठ और बेबुनियाद है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत कांग्रेस व उसकी छात्र इकाई एनएसयूआई की बढ़ती लोकप्रियता को दबाने का का काम किया जा रहा है. इसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं कर सकती है. जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूरी घटना की निष्पक्ष जांच हो और छात्र हित की समस्याओं पर विश्वविद्यालय गंभीरता से नहीं संज्ञान लेगा तो कांग्रेस आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी. उसकी सारी जिम्मेवारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी. प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष नवनीत नीरज, जिला प्रवक्ता सतपाल सिंह ब्रोका, हरेंद्र शाही, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष गोपाल चौधरी, सचिव अरविंद सैनी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही