Search

 
 
 

धनबाद: अपनी ही जमीन के लिए लड़ रहा परिवार  दहशत में, एसएसपी से लगाई गुहार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) रैयत द्वारा इनकार करने पर ग्रामीणों को उकसा कर पहले मारपीट कराई.  बाद में मुकदमा से बचने के लिए थाना भी घेरा. अब मुकदमा उठाने की धमकी भी दे रहा है. यह कहना है बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड निवासी खतियानी स्वर्गीय डोमन महतो की परपोती और कोका महतो की इकलौती पुत्री खेरिया देवी का. उसने कहा कि उपायुक्त, एसएसपी, ग्रामीण एसपी को लिखित आवेदन देकर जानकारी दी है कि आजसू नेता हीरालाल महतो और उनके गुर्गों ने पांच लाख की रंगदारी नहीं देने पर खेतिया महताइन की दो पुत्रियों और पुत्र पर हमला कर घायल कर दिया और खुला घूम रहा है.  लेकिन पुलिस कोई कारवाई नहीं कर रही है. पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है.

  घेराबंदी करने गए तो आजसू नेता ने मांगी रंगदारी

खेरिया महताइन ने शुक्रवार को सूर्यबिहार कॉलोनी में भाड़े के मकान में 28 अप्रैल को एक प्रेस वार्ता की. पत्रकारों के समक्ष अपनी दास्तान सुनाते हुए कहा कि उनके परदादा डोमन महतो और पिता कोका महतो की जमीन पर जब घेराबंदी करने गए तो आजसू नेता हीरालाल महतो ने पांच लाख रंगदारी की मांग की. जब पैसे देने से इन्कार किया तो आजसू नेता ने समर्थकों के साथ मिल कर उनको बाहरी बता कर हमला करा दिया, जिसमें उनकी दो पुत्रियों और पुत्र को गंभीर चोट आई है.

 पुलिस से की शिकायत तो किया थाना का घेराव

जब पीड़िता ने बरवाअड्डा थाना में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिसिया कार्रवाई से तिलमिलाए नेता हीरालाल ने ग्रामीणों और समर्थकों के साथ विगत दिनों बरवाअड्डा थाना का घेराव भी कर दिया. मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी भी देने लगा. उसके भय से पूरा परिवार घर में कैद होने पर विवश हो गया है. हलांकि वरीय पुलिस पदाधिकारी से आरोपियों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन तो मिला, पर अभी तक एक को छोड़ कर किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

 एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार: थाना प्रभारी

उन्होंने कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए. मामला 26 मार्च 2023 का है. इस मामले में बरवाअड्डा थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि एक व्यक्ति को जेल भेजा गया है. शेष लोगों के लिए छापेमारी की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही