Search

 
 
 

धनबाद : महुदा में आंगन में सोया था परिवार, घर का सामान ले गए चोर

 
Mahuda : महुदा थाना क्षेत्र की बागड़ा पंचायत के पाण्डेयडीह बड़की बस्ती में गुरुवार की देर रात चोरों ने नेपाल पाण्डेय के कमरे का ताला तोड़कर 10 हजार रुपए नकद सहित हजारों के सामान की चोरी कर ली. गृहस्वामी नेपाल पाण्डेय ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद घर में ताला लगाकर परिवार के सभी सदस्य आंगन में सो गये. सुबह जब नींद खुली, तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. वहीं, कमरे के अंदर अलमीरा के लॉकर में रखे 10 हजार रुपए सहित कपड़े व घर में रखे बर्तन गायब मिले. उन्होंने शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी महुदा थाना को दी. एएसआई मनोहर कुमार बारकी जवानों के बस्ती पहुंचे और जांच-पड़ताल की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही