Search

 
 
 

धनबाद : कार्मेल स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नन्हे-मुन्नों ने दिखाया हुनर

 
Dhanbad : धनबाद के बेकारबांध स्थित कार्मेल स्कूल में 6 जुलाई को कार्मेल फिस्ट (कार्मेल का इतिहास) के तहत बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में केजी से लेकर कक्षा 3 तक के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया. विभिन्न किरदारों के वेश वाली पोशाक में आए बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया. बच्चों ने कार्मेल फिस्ट, हमारी मदद करने वाले लोग, कार्टून कैरेक्टर, भारत की पारंपरिक पोशाकें, प्रकृति एवं पर्यावरण और समाज सुधारक किरदार निभाकर प्रतियोगिता में अपनी छाप छोड़ी. प्राचार्य सिस्टर कीर्ति, समन्वयक सिस्टर श्रेया और सिस्टर अमला ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया. कार्यक्रम में केजी से कक्षा 3 तक के बच्चे व स्कूल की शिक्षिकाएं उपस्थित थीं यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dc-inspected-evm-warehouse-2/">धनबाद

: डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही