Search

 
 
 

धनबाद: बस्ताकोला गेस्ट हाउस में सेवानिवृत्त 15 कर्मियों को दी गई विदाई

 
Dhanbad : धनसार बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 9 में 15 कर्मियों को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई. बस्ताकोला गेस्ट हाउस में सोमवार 3 जुलाई को विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में महाप्रबंधक जीसी राय नागेंद्र यादव, देवाशीष बाग, बिलकिस बानो, रंजीत सिंह, हरेराम सिंह, विपिन सिंह, अक्षय लाल यादव ने सभी सेवानिवृत कर्मियों के स्वस्थ जीवन की कामना की. सेवानिवृत्त सभी 15 कर्मियों को महाप्रबंधक जीसी राय ने शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो, ट्रॉली बैग, घड़ी, सर्टिफिकेट आदि देकर सम्मानित किया.   उन्होंने कहा कि आप लोगों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा, क्योंकि आपने अपने जीवन का बहुमूल्य समय कंपनी को दिया है. वह सराहनीय है. रिटायरमेंट का पैसा आप लोगों की जमा पूंजी है. उसे सोच समझकर खर्च करें. क्योंकि बहुत से ऐसे फ्रॉड कंपनी है, जिससें आप लोग अपने पैसे को बचाकर रखें. आप लोग हमारे लिए कर्मी नहीं एक परिवार की तरह हैं. सेवानिवृत्त कर्मियों में छटवा बेलदार, रामनिवास महतो, एमडी  निजामुद्दीन, शंकर साव, जीवित मालाकार, हरेंद्र रविदास, गिरजा दुसाध, सतनारायण रजवार, श्रीमद् रजवार, सुशील महतो, रघु दास, महेंद्र राम, ललित महतो, सुरेश महतो शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही