Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बस्ताकोला गेस्ट हाउस में 17 सेवा निवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  अपने पैसे का सदुपयोग करें, पैसे को सुरक्षित रखें, और सही रूप से खर्च करें. अगर आपके पास पैसा है तो खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे. किसी चिट फ्रॉड कंपनी के चक्कर में न आएं.‌ उक्त बातें बस्ताकोला महाप्रबंधक जेसी राय ने गेस्ट हाउस में सेविनिवृत्त कर्मियों को विदाई देते हुए कही. सम्मान समारोह में उन्होंने कर्मियों से कहा कि सभी ने कंपनी हित में अच्छी सेवाएं दी हैं. इसके लिए उन्होंने आभार जताया. कहा कि कंपनी के नियम के तहत उनकी जमा पूंजी उन्हें मिल जाएगी. शुक्रवार 3 मार्च को बस्ताकोला गेस्ट हाउस में सेवा निवृत्त 17 कर्मियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया व विदाई दी गई. सेवा निवृत्त कर्मियों में मुक्तेश्वर महत्व, प्रदीप कुमार सिंह ,राजकुमार साही, मगाराम बनर्जी, लकी मंझियाइन, भोला लोहार, इंद्र शेख सिंह, इंद्रदेव पासवान, महेश पासी, राम बच्चन गोड, कामदेव यादव, जयराम ठाकुर, इमामूल हक, तुलसा औरंग, मथुरा रजवाड़ा को बस्ताकोला प्रबंधन की ओर से मेडल, सूटकेस, घड़ी, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर नम आंखों से विदाई दी गई. समारोह में उपस्थित नागेंद्र यादव, देवाशीष बाग, शिखा रानी महतो, दीपक कुमार, अपूर्वा निंबालकर, बीएम पांडे, बिलकी बानो एवं यूनियन की ओर से रंजीत सिंह, अक्षय लाल यादव ने सेवा निवृत्त कर्मियों को माला पहना कर एवं मेडल देकर सम्मानित किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही