Search

 
 
 

धनबाद : सेवानिवृत्ति पर सिंदरी सरस्वती विद्या मंदिर के आचार्य को दी गई विदाई

 
Sindri : सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, सिंदरी के आचार्य विजय शंकर सिन्हा के सेवानिवृत्त होने पर में 31 जुलाई को विदाई समारोह आयोजित किया गया. मौके पर उन्हें आचार्य सम्मान व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. समारोह में स्थानीय प्रबंधकारिणी समिति सहित स्कूल प्राचार्य ने उनके कार्यों की प्रशंसा की. स्कूल प्राचार्य सुनील कुमार पाठक ने कहा कि हमारी संस्था विद्या भारती अमृत महोत्सव मनाने जा रही है. आचार्य विजय शंकर सिन्हा के कृतित्व और उनके द्वारा पसीना बहाकर विद्यालय की मजबूत नींव रखने का सम्मान हो रहा है. इनके द्वारा खींची गई रेखा को संस्था के कार्यकर्ताओं को संकल्प लेकर आगे बढ़ाना है. प्रबंध समिति अध्यक्ष अजीत कुमार मिश्र ने कहा कि श्री सिन्हा विषय विद्वता के साथ अच्छे शिक्षक भी हैं. उपाध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि आचार्य विजय शंकर सिन्हा शालीन, कर्तव्यनिष्ठ, कार्य के प्रति सचेत और व्यक्तित्व के धनी हैं। सचिव शशि भूषण कुमार गुप्ता ने कहा कि आचार्य मृदु स्वभाव के मालिक हैं। मंच संचालन आचार्य नरेश राय, अभिनंदन पत्र वाचन अभय शंकर पांडेय, सेवाकाल की घटनाओं का विवरण डॉ भास्कर झा व शशि भूषण झा के द्वारा बताया गया. धन्यवाद ज्ञापन आचार्य वचनेश्वर ठाकुर ने किया. मौके पर विद्यालय परिवार से जुड़े लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-congress-will-fight-for-the-poor-gurba-and-dependents-of-sindri/">धनबाद:

सिंदरी के गरीब गुरबा व आश्रितों की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही