Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: संत मैथ्यूज हाई स्कूल राजगंज में दसवीं के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई

Baghmara  :  बाघमारा (Baghmara ) संत मैथ्यूज हाई स्कूल राजगंज में कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से शनिवार 25 फरवरी को भावभीनी विदाई दी गई. समारोह की शुरुआत कक्षा सातवीं की छात्रा मुनमुन एवं प्राची द्वारा कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर हुई. विदाई समारोह में छठी, सातवीं आठवीं एवं नौवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा विदाई गीत एवं रंगमंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. विद्यालय के शिक्षक अनिरुद्ध तिवारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वाकई में विदाई का पल दुखदाई होता है, लेकिन आप अपने जीवन में आगे बढ़ते रहें. सभी छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्जवल हो. प्राचार्य राहुल कुमार दे ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं. आप अभी दसवीं की परीक्षा देने जा रहे हैं. तन मन से पढ़ाई करें और अपना रिजल्ट अच्छा करें. आप सबों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. सकारात्मक सोच के साथ नदी की पानी की तरह आगे बढ़ें, सफलता अवश्य मिलेगी. कक्षा दशम के छात्र छात्रा निशा, वैष्णवी, गायत्री, लक्ष्मी, कविता, मनीषा, कुंदन, राजा ,प्रदीप एवं दीपक ने विद्यालय में बचपन से लेकर के वर्ग दशम तक का पठन-पाठन के बीते हुए पल व अनुभव बताये. समारोह में विद्यालय के निर्देशक  रविंद्र चंद्र दे, प्राचार्य राहुल कुमार दे, उप प्राचार्य जगदीश प्रसाद,  अनिरुद्ध तिवारी, माधव स्वर्णकार, विभा बनर्जी, , मंजू, अजय कुमार, आनंद पांडे, अंजलिरानी,शालिनी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही