धनबाद: डीएवी स्कूल में एफसीआई के पूर्व यूनिट प्रभारी को दी गई विदाई
Sindri : सिंदरी (Sindri) डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में एफसीआई के पूर्व यूनिट प्रभारी सह स्कूल मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष उमेश चंद्र गौड़ को विदाई दी गई. गुरुवार 27 अप्रैल को स्कूल परिसर में समारोह आयोजित किया गया. समारोह में प्राचार्य आशुतोष कुमार ने श्री गौड़ को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर भावभीनी विदाई दी. इस अवसर पर पूर्व यूनिट प्रभारी ने कहा कि शिक्षक रूपी सड़क के जरिये विद्यार्थी मंजिल तक पहुंच जाते हैं. विद्यार्थियों को कल करे सो आज कर की पंक्ति को जीवन में उतारना चाहिए. डीएवी स्कूल प्रबंधन बच्चों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध करा रहा है. समारोह में विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment