Search

धनबाद : भूली में नम आंखों से दी मां सरस्वती को दी गई विदाई

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  श्रमिक नगरी भूली में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों, क्लबों व मुहल्लों में भक्तिभाव के साथ की गई. चारो ओर श्रद्धा-भक्ति की बयार बही. शुक्रवार को कई जगहों पर स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमाओं का शनिवार को विधिवत विसर्जन किया गया. भूली की नाट्य संस्था कला निकेतन के कलाकारों ने भी गाजे-बाजे की धुन पर नाचते-गाते मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया. सुसज्जित वाहन में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर ढोल नगाड़ों की धुन पर अबीर गुलाल खेलकर विभिन्न जलाशयों में विसर्जन किया गया. कलाकार सी ब्लॉक स्थित कला निकेतन के आवासीय कार्यालय में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा के साथ नाचते-गाते ई ब्लॉक, शक्ति मार्केट, डी ब्लॉक होते हुए आमबगान तालाब पहुंचे जहां बिधिवत पूजा अर्चना के बाद मां शारदे को विदाई दी. विसर्जन के दौरान सरस्वती माता की जय ,एक साल में आती हैं, विद्या देकर जाती हैं जैसे नारे लगाए जा रहे थे. विसर्जन में संस्था के निदेशक वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा, राजेन्द्र कुमार, नूतन सिन्हा, रंजीत मिश्रा, कमलेश पांडे, आकाश सहाय, शैव्या सहाय, प्रवीर कुमार, प्रियंका राणा, चंदन यादव, नित्या सहाय, मुस्कान सिन्हा, सतीश जॉनी, राम मनोहर कुमार, अनुपमा अनुराधा, ज्योति, रविन्द्र मांझी आदि शामिल थे. वही अमन डांस एकेडमी में भी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर विदाई दी गई. वही इस विदाई में डायरेक्टर अमन गुप्ता, अर्चना प्रिया के साथ साथ कई छात्र छात्राएं मौजूद थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp