Search

 
 
 

धनबाद : ईसीएल से रिटायर कर्मियों को दी गई विदायी

 
Nirsa : ईसीएल मुगमा क्षेत्र से मई महीने में रिटायर अ​धि​कारियों व कर्मचारियों को 1 जून को विदायी दी गई. ईसीएल मुख्यालय सांकतोडिया​ में आयोजित समारोह में उन्हें सेवनिपवृ​त्ति प्रमाणपत्र व उपहार देकर विदा किया गया. रिटायर होने वालों में एक अधिकारी व चार कर्मचारी हैं. इनमें सब-ऑर्डिनेट इंजीनियर (विद्युत एवं यांत्रिक) अधिकारियों में देवब्रत पॉल तथा कर्मचारियों में सुब्रतो सरकार, धनंजय मंडल, छंदा मुखर्जी साधन उपाध्याय शामिल हैं. समारोह में उपस्थित महाप्रबंधक (सेफ्टी) नरेश साहा, महाप्रबंधक (अधिकारी स्थापना) सुब्रतो दासगुप्ता, कल्याण विभागाध्यक्ष मंज़ूर आलम, कार्मिक के पुण्यदीप भट्टाचार्य, मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) नज़रुल इस्लाम रिटायर होने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के कंपनी में योगदान की प्रशंसा की और उनके बेहतर भविष्य की कामना की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cs-administered-oath-to-personnel-not-to-consume-tobacco/">धनबाद

: सीएस ने कर्मियों को दिलाई तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही