Search

धनबाद: महुदा मोड़ स्थित उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई

Mahuda: महुदा (Mahuda)  महुदा मोड़ स्थित पुना महतो स्मारक उच्च विद्यालय में शनिवार 11 मार्च को एक समारोह में दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई. समारोह में विद्यालय के सचिव धनेश्वर महतो ने सभी छात्र छात्राओं को पेन,डायरी एवं फाइल देकर सम्मानित किया. समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छात्र छात्राएं कठिन परिश्रम कर आज यहां तक पहुंची हैं. आगे असली परीक्षा की घड़ी है. बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वे अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं. समारोह का संचालन +2 के प्राचार्य हेमंत कुमार दुबे ने किया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक गौरव कुमार सिन्हा,  शिक्षक फटीक चन्द्र कालिन्दी, पवन महतो, सुधाकर गोस्वामी, दिलीप कुमार महतो, सुनिता सिन्हा, रिंकु सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp