Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दी गई विदाई

Advertisement
Advertisement
कहा, सभी के सहयोग से ही क्षेत्र में संभव हो सका विकास कार्य
Maithon : चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रहे विनोद कुमार कर्मकार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में शुक्रवार 22 सितंबर को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई. मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. समारोह में सभी ने एक स्वर में कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार के कार्यकाल में किये गये विकास कार्यो व लिये गये निर्णयों की प्रशंसा की. कार्यपालक पदाधिकारी पदाधिकारी रहे विनोद कुमार कर्मकार ने कहा कि उनके पूरे कार्यकाल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सभी पार्षदों के साथ-साथ नगर परिषद के सभी कर्मियों का भरपूर सहयोग मिला. जिसके कारण क्षेत्र में विकास कार्य सम्भव हो सका. मौके पर एग्यारकुंड सीओ कृष्णा मराण्डी, चिनप के सभी निवर्तमान पार्षद व कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-angered-by-dust-pollution-ragini-singh-sat-on-the-road-warned-bccl/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : धूल प्रदूषण से नाराज रागिनी सिंह बैठीं सड़क पर, बीसीसीएल को चेताया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही