Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी कॉलेज के वरीय प्रयोग प्रदर्शक को दी गई विदाई

 
Sindri : सिंदरी कॉलेज के भौतिक विज्ञान के वरीय प्रयोग प्रदर्शक आरएन विश्वकर्मा को भौतिकी विभाग की ओर से बुधवार 28 जून को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई. कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना की. शिक्षकों में राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष और प्रोफेसर इंचार्ज डॉ सुनीता जायसवाल, प्रो अनिल आशुतोष, प्रो एमए मल्लिक, डॉ शर्मिष्ठा आचार्या, प्रो सुमिरन कुमार रजक, प्रो नीतू गौरव, डॉ ममता कुमारी, डॉ सनत कुमार, डॉ एस कुमार, डॉ राजेश गुप्ता, एससी शर्मा सहित शिक्षकेतर कर्मचारियों में विनोद सिंह, दीपानंद मिश्रा, शिवेश झा, संजय यादव, संजय हांसदा, तारा खातून आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-40-mm-of-rain-in-three-days-relief-from-heat/">धनबाद

:  तीन दिनों में 40 मिलीमीटर बारिश, गर्मी से राहत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही