Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मां शारदे को दी गई भावपूर्ण नम आंखों से विदाई

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: बसंत पंचमी के तीसरे दिन विद्या की देवी मां शारदे को भावपूर्ण नम आंखों से विदाई दी गई.  कई जगहों पर मूर्ति का विसर्जन कर दिया गया है, तो कई जगहों पर आज विसर्जन किया जाएगा. छात्र-छात्राओं ने बताया कि मां सरस्वती की विदाई पर सुहागिनों ने खोईछा भराई की रस्म अदा की. पूजा के तीसरे दिन प्रतिमा का विसर्जन पूरे धूमधाम के साथ किया गया. स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थानों के अलावा पूजा समितियों द्वारा पंडालों में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन किया गया. दिन पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने पहले हवन पूजा-अर्चना कर मां को भोग लगाया. श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर श्रद्धालु गानों की धुन पर माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाते नजर आए . [caption id="attachment_237398" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/abir-300x163.jpeg"

alt="" width="300" height="163" /> अबीर-गुलाल उड़ा कर खुशी का इजहार करते छात्र-छात्राएं[/caption] इस अवसर पर छात्राओं की टोली अबीर-गुलाल उड़ाती उत्साह के साथ निकली. सबसे अधिक उत्साह छात्राओं में नजर आया. छात्राएं एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए पूजा की शुभकामना दे रही थी. पूजा समितियों के श्रद्धालु भी अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जयकारा लगाते हुए विसर्जन के लिए निकले. हालांकि पूजा का तीसरा दिन रहने के कारण सिर्फ शिक्षण संस्थानों द्वारा प्रतिमा विसर्जन किया गया. मां शारदे की मूर्ति लेकर वाहनों में निकले श्रद्धालु मां का जयकारा लगाते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे. कुछ पूजा समितियों ने धार्मिक भजनों की धुन पर मां शारदे को नम आंखों से भी विदाई दी. श्रद्धालु शहर के तालाब और नदी पहुंचे और जलस्रोतों में माता की प्रतिमा का विसर्जन किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-vice-chancellor-will-take-charge-waiting-for-letter-from-raj-bhavan/">धनबाद

: प्रभारी कुलपति लेंगे पदभार, राजभवन से पत्र का हो रहा इंतजार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही