Search

 
 
 

धनबाद: टुंडी में बीज बो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के नोहाट में 16 जून गुरुवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर 35 वर्षीय नारायण साव पर धारदार हथियार (टांगी, रड, भाला) से हमला किया.गया. घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई.  उसके भाई शंकर महतो ने बताया कि नारायण साव आज 16 जून की सुबह 7 बजे धान का बीज बोने खेत गया था. तभी बगल में रहने वाले ठाकुर परिवार के 25 से 30 लोगों ने मिलकर हत्या कर दी. स्थानीय लोगों ने टुंडी थाना को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) भेज दिया. एसएनएमएमसीएच में सरायढेला थाना की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. [wpse_comments_template]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही