Search

 
 
 

धनबाद : बलियापुर प्रखंड कार्यालय में मेगा कैंप में किसानों को दिया गया क्रेड‍िट कार्ड

 
Sindri : धनबाद (Dhanbad) जिले के  सभी किसानों को केसीसी कार्ड मुहैया कराने के लिए 23 जून को सभी प्रखंडों में मेगा केसीसी कैंप लगाया गया. बलियापुर प्रखंड कार्यालय में बिरसा किसान केसीसी मेगा कैंप का उद्घाटन अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता ने किया. इसमें काफी संख्या में बलियापुर प्रखंड के किसानों ने हिस्सा लिया और केसीसी के लिए आवेदन जमा किया. वहीं कुछ किसानों को केसीसी कार्ड भी दिया गया. कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के मुखिया और जिला परिषद सदस्य मौजूद थे. अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता ने किसानों से संबंधित सरकार की विभिन्‍न योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ लेने के उपाय भी बताए. बैंक से ऋण लेकर कैसे अपनी खेती और बेहतर ढंग से कर सकते हैं, इस पर भी चर्चा की गई. कैंप में कई बैंकों ने अपने स्टाल लगाकर किसानों को ऋण के बारे में जानकारी दी.  अपर समाहर्ता ने कहा कि सरकार का यह महत्वकांक्षी योजना है. मौके पर बीडीओ अमित कुमार, सीओ रामप्रवेश कुमार, जिप सदस्य संजय कुमार महतो, पशुपालन पदाधिकारी डॉ समीर कुमार मंडल, कृषि पदाधिकारी अजय कुमार पासवान, डीपीआरओ जलेश्वर दास, बीपीओ पूजा वर्मा, बीपीओ विशाल कुमार समेत सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dyfi-burnt-the-effigy-of-the-principal-and-management-of-dinobili-school-in-sindri/">धनबाद

: DYFI ने सिंदरी में फूंका डीनोबिली स्‍कूल के प्राचार्य व प्रबंधन का पुतला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही