Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कमजोर मानसून से किसान निराश, अब सरकारी सहायता की आस

Advertisement
Advertisement

24 घंटे में 1.2 मिमी बारिश, धान की जगह मिल रही मडुआ लगाने की सलाह

Dhanbad : दक्षिणी झारखंड में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन के दक्षिणी छत्तीसगढ़ में शिफ्ट हो जाने के बाद विगत 24 घंटे में धनबाद जिले में मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ रही हैं. विगत 24 घंटे में जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि अधिकतर इलाकों में मात्र बूंदाबांदी हुई है. पंचेत में 11.2, पपुनकी में 8.2, गोविंदपुर में 4, मैथन में 3.4, पुटकी में 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. ओवरऑल धनबाद की बात करें तो मात्र 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. 18 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा और दिन-भर धूप के तेवर तल्ख रहे.

    हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना

24 जुलाई तक राज्य में कहीं भी भारी या मूसलाधार वर्षा की चेतावनी नहीं है. 21 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन व वज्रपात की आशंका जताई गई है. 24 जुलाई तक गर्जन के साथ हल्के व मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना जताई गई है. मिला जुलाकर अभी किसानों के हाथ निराशा ही लगेगी.

  वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा दे रही सरकार

जिले में वर्षा की भारी कमी के कारण अब तक एक प्रतिशत भी धनरोपनी नहीं हुई है. इस वजह से सरकार ने किसानों के बीच वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है. जिले के किसानों के बीच 800 किलो मडुआ का बीज वितरण किया गया है. यह बीज धान की जगह खेतों में लगाने की सलाह दी जा रही है. बता दें कि धनबाद जिले में 41000 हेक्टेयर में धान की खेती होती है. लगातार दूसरे वर्ष सूखे की मार झेल रहे किसान सरकार की ओर उम्मीद की दृष्टि से देख रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही