Search

 
 
 

धनबाद: तोपचांची में किसानों ने दिया धरना, प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

 

भूमि संबंधी कागजात की ऑनलाइन प्रक्रिया में घूसखोरी पर नियंत्रण को बताया जरूरी

Topchachi : तोपचांची प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप मंगलवार 1 अगस्त को किसानों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया. अखिल भारतीय किसान सभा की तोपचांची अंचल कमेटी के नेता परशुराम महतो ने कहा कि किसानों की हालत सही नहीं है. वर्षा नहीं होने के कारण किसानों की खेती चौपट हो रही है. सरकार तोपचांची प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित करे. उन्होंने मनरेगा का कार्य दिवस प्रति वर्ष 200 दिन व मजदूरी 600 रुपया करने की भी मांग की. इसके अलावा पंचायत स्तर पर ग्राम सभा को मजबूती व पारदर्शी बनाने, भूमि संबंधी कागजात में आनलाइन प्रक्रिया के दौरान भ्रष्टाचार व घूसखोरी से राहत दिलाने के लिए पंचायतों में  कैम्प लगाने, कैंप में ही दाखिल खारिज के मामले निपटाने पर भी जोर दिया. रामाकुंडा पंचायत में जिप से अनुमोदित 5 बेड का अस्पताल निर्माण करने. तोपचांची झील को सिंचाई डैम घोषित कर किसानों के हवाले करने की मांग की गई. धरना में कालीचरण महतो, बैजनाथ महतो, तुलसी महतो, मनिंदर सिंह, रोहित कुमार, विनोद महतो, श्याम सुंदर कुमार, लता देवी, नेमिया देवी, बिंदली देवी, रुपिया देवी, सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही