Search

 
 
 

धनबाद : केसीसी के जरि‍ए कारोबार बढ़ाएं किसान, 2% सूद पर मिलेगा लोन

 
Dhanbad : राज्य सरकार सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) उपलब्ध कराएगी. इसके लिए धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-making-draupadi-murmu-as-presidents-candidate-is-a-good-initiative-pawan-mahto/">

(Dhanbad) जिले के सभी प्रखंडों में 23 जून को कैंप लगाया जाएगा. इस कार्ड के माध्यम से किसानों को उद्योग, उर्वरक, कीटनाशक, उन्नत कृषि उपकरण व खेती के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा. ऋण पर महज 2% ब्‍याज देना होगा. यह जानकारी जिला पशुपालन विभाग के अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने 22 जून को दी. कहा कि गुरुवार को प्रखंडों में लगनेवाले केसीसी कैंप में किसान अपने व्यापार के मेंटेनेंस के लिए बैंक से लोन ले सकते हैं. लोन लेने में कोई परेशानी नहीं होगी, महज एक आवेदन देकर केसीसी के जरिए तुरंत लोन प्राप्त कर सकते हैं. पशुपालक भी केसीसी का इस्तेमाल कर लाभ उठा सकते हैं. यह गायों का बीमा, पशुओं की बीमारी दाना-चारा के लिए भी लोन ले सकते हैं. उन्‍होंने बाताया कि जिले के मछली पालकों का भी केसीसी कार्ड बनेगा, ताकि मछली पालन में इसका लाभ ले सकें. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-mark-black-spots-to-prevent-road-accidents-improve-the-sites-dc/">धनबाद:

सड़क दुर्घटना रोकने के लिए ब्लैकस्पॉट करें चिह्नित, स्थलों का करें सुधार : डीसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही