Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आईआईएफटी में फैशन डिजाइनिंग प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Dhanbad : इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी (आईआईएफटी) की धनबाद (Dhanbad) शाखा में फैशन डिजाइनिंग कोर्स कर रहीं छात्राओं के बीच 22 मई को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. श्रीराम प्लाजा स्थित सेंटर में हुई प्रतियोगिता में छात्राओं ने फाइन आर्ट, फोक आर्ट, मदर्स नेचर, मंगला आर्ट आदि विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक डिजाइन प्रस्तुत किया. संस्थान के निदेशक सैफ ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा ताकि फैशन डिजाइनिंग कोर्स कर रही छात्राओं में स्वरोजगार के प्रति आत्मविश्वास की भावना मजबूत हो सके. प्रतियोगिता को सफल बनाने में खुशबू कुमारी, कोमल सिंह, नाजिया परवीन व सुहाना कुमारी सहित संस्थान के ट्रेनर्स का अहम योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद-टाटा">https://lagatar.in/stoppage-of-dhanbad-tata-swarnrekha-express-at-pathardih-from-25/">धनबाद-टाटा

स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का 25 से पाथरडीह में ठहराव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही