Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तालाब की सफाई 20 दिन में कराने के आश्वासन पर अनशन समाप्त

Katras : कतरास (Katras) स्थित तेलियाबांध तालाब की सफाई व घाट एवं नाली का निर्माण 20 दिन में कराने के सीओ के आश्वासन के बाद सामाजिक संस्था हिंदुस्तानी नागरिक के संस्थापक संतोष कुमार स्वर्णकार ने 11 मई को आमरण अनशन समाप्त कर दिया. बाघमारा अंचल अधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर सीआई नरेंद्र कुमार सिंह ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया. मालूम हो कि बरसों से साफ-सफाई के अभाव में तेलियाबांध बदहाल स्थिति में है. तालाब में कूड़ा फेंककर भरा जा रहा है. आसपास के घरों की नालियां सीधे तालाब में गिरती हैं, जिससे तालाब का अस्तित्व संकट में है. तालाब का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कराने की मांग को लेकर संतोष कुमार स्वर्णकार ने 10 मई को तालाब के पास अनशन शुरू किया था. अनशन तोड़वाने के मौके पर समाजसेवी राजेश स्वर्णकार, डॉ. स्वतंत्र कुमार, डॉ. मधुमाला, प्रभात राय, मुन्ना झा, कृष्ण कन्हैया राय, कृष्णा डे, संतोष डे, पप्पू राय, शक्ति मिश्रा, सुदामा प्रसाद बर्मन, गीता देवी, जगरनाथ डे, धनंजय मोदक, बिंडुल लहकार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-coalfield-express-canceled-many-trains-including-doon-delayed-by-hours/">धनबाद

: कोलफील्ड एक्सप्रेस रद्द, दून सहित कई ट्रेनें घंटों लेट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही