न्यू टेक ए डिवीजन क्रिकेट लीग टूर्नामेंट
Dhanbad : धनबाद के जियलगोड़ा स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले जा रहे न्यू टेक ए डिवीजन क्रिकेट लीग (45-45) टूर्नामेंट में 16 जून को फास्टर क्लब ने एकतरफा मुकाबले में कुनैन क्रिकेट एकेडमी को 9 विकेट से हरा दिया. टॉस जीतकर फास्टर क्लब ने कुनैन क्रिकेट एकेडमी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. कुनैन क्रिकेट एकेडमी की टीम महज 20.5 ओवर में 76 रन बनाकर आउट हो गई. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ओवर से ही लगातार विकेट गिरते चले गए. महज दो बल्लेबाज लक्की (25) व सन्नी (19) दहाई अंक में पहुंच सके. फस्टर क्लब के कप्तान प्रेम कुमार महतो ने 3, राजदेव कुमार महतो ने 4, बप्पी गोप ने दो व मनोज कुमार मल्लिक ने 1 विकेट लिया. जवाबी पारी खेलने उतरी फास्टर क्लब के सुनील (24) और पप्पू (17) ने पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की. वहीं, अरविंद कुमार के 21 रनों का योगदान दिया. इस तरह फास्टर क्लब ने 14.5 ओवर में ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान प्रेम कुमार महतो को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-discrimination-against-hiv-patients-is-unfair-dr-devesh-kumar/">धनबाद: एचआईवी मरीजों के साथ भेदभाव अनुचित- डॉ. देवेश कुमार [wpse_comments_template]
Leave a Comment