Search

 
 
 

धनबाद : पिता ने पुत्र पर लगाया प्रतिबंधित मांस बेचने का आरोप

 
Dhanbad : धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू रमजान मंजिल नया बाजार निवासी इरफान आलम ने अपने बड़े पुत्र इमरान आलम पर आवास में प्रतिबंध मांस बेचने का आरोप लगाया है. उन्होंने जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग भी की है. 31 मई को उन्होंने धनबाद के गांधी सेवा सदन में मीडिया को मामले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उनका बड़ा पुत्र लगभग 2 - 3 वर्षों से प्रतिबंधित मांस बेचने का काम कर रहा है. बार बार वह और उनकी पत्नी निकहत परवीन उसे समझा रही है. मगर उसने यह धंधा   बंद नही किया. बैंक मोड़ थाना को भी मामले की जानकारी दी. बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. थक-हार कर मामले की जानकारी उपायुक्त,एसएसपी, एसपी व डीएसपी भी दी है. उन्होंने वरीय अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही