Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कोयलांचल में शहीद दिवस पर याद किये गए राष्ट्रपिता, दी गई श्रद्धांजलि

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल में 30 जनवरी सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया. शहर के अलग अलग स्थानों पर समारोह, सभाएं व गोष्ठियां आयोजित की गई. हर जगह बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई. चौक चोराहों, पार्क, लाइब्रेरी आदि जगहों में लगी उनकी आदमकद प्रतिमा पर जिले के वरीय पदाधिकारियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. [caption id="attachment_540516" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/seva-sadan-bapu-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" />
गांधी सेवा सदन में दो मिनट का मौन रखते डीडीसी व जनप्रतिनिधि[/caption] उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सिटी सेंटर में स्थापित राष्ट्रपिता की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता के विचार आज भी हमें आगे बढ़ने और कुछ अच्छा करने की प्रेरणा देते हैं. हमें शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के साथ उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए. इसके बाद उन्होंने गांधी सेवा सदन में भी राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की. शहीद दिवस के अवसर पर गांधी सेवा सदन में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, धनबाद विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, उप विकास आयुक्त, बीयाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा व अन्य लोगों ने शहीद दिवस के अवसर पर 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

 ज्ञान विज्ञान समिति ने मनाई बापू की पुण्यतिथि

[caption id="attachment_540525" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/putki-bapu-300x124.jpeg"

alt="" width="300" height="124" /> पुटकी में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जुटे लोग[/caption] Putki : पुटकी (Putki) धनबाद जिला  ज्ञान विज्ञान समिति ने सामुदायिक शिक्षण केंद्र सियालगुदरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्य तिथि मनाई. इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. गांधी जी के जीवन परिचय सहित उनकी हत्या सत्य और अहिंसा के मार्ग पर आदि पर व्याख्यान भी हुआ. पुण्यतिथि समारोह में भोला नाथ राम, मधेश्वरनाथ भगत, सोमा नियोगी, सुनीता देवी,  ध्रुबा देवी, निशा देवी, शाजहां खातून, बिजली पासी, राम अवतार सिंह, राम बाबू जायसवाल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही