Search

 
 
 

धनबाद: आर्थिक तंगी के कारण तीन बेटियों के पिता ने की आत्महत्या

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) कुमारधुबी ओपी अंतर्गत पंचमहली निवासी हलधर पांडे (59) ने घर में पंखे की कुंडी में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार 21 अगस्त देर रात की है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. तनाव के कारण आत्महत्या की बात कही जा रही है. मृतक के पुत्र बबलू पांडे ने ओपी में लिखित रूप से जिक्र किया है कि उसके पिता ने बेटी की शादी चतरा में की थी. परंतु पारिवारिक विवाद के कारण बेटी कई महीने से यहीं रह रही थी. दो और बेटी है, जिसकी शादी करनी है. इन्हीं सब बातों को लेकर वह तनाव में रहते थे. बताया कि साढे दस बजे सभी खाना खाकर सोने चले गए. परिवार की एक महिला ने लगभग डेढ बजे देखा कि हलधर पांडे रस्सी से झूल रहे हैं. उन्होंने शोर मचाया तो लोग पहुंचे और उन्हें फंदे से उतारा गया.  तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी. थाना प्रभारी ललन प्रसाद सिंह ने कहा कि सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुत्र की लिखित शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-elephants-broke-houses-damaged-crops-in-tundis-village/">धनबाद:

टुंडी के गांव में हाथियों ने मकान तोड़ा, फसलों को नुकसान पहुंचाया [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही