Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पुण्य बृहस्पतिवार पर चर्च में फादर ने महिलाओं के पखारे पांव

Dhanbad : ईसाई समुदाय के लोगों ने गुरुवार 6 अप्रैल को पुण्य बृहस्पतिवार का पर्व मनाया. इस अवसर पर धनबाद के संत अंथोनी चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में मसीही विश्वासियों ने भाग लिया और प्रभु यीशु को नमन किया. फादर ज्ञानप्रकाश टोपनो ने महिलाओं के पांव पखारे. फादर ने अपने उपदेश में कहा कि चालीसा का पुण्य काल समाप्त कर हम प्रभु यीशु के दुख भोग और उनकी मृत्यु पर मनन चिंतन करने के लिए पवित्र सप्ताह के आखिरी 3 दिनों में आ पहुंचे हैं. उन्होंने मसीहियों को उस घटना की याद दिलाई जब यीशु ने आखिरी बार अपने शिष्यों के साथ भोजन किया था. उन्होंने बताया की प्रभु यीशु जब अपने 12 शिष्यों के पैर धोने जा रहे थे तो सभी लोग असहज हो गए, लेकिन यीशु ने अपने शब्दों से सहज करने का काम किया और सभी के पैर धोए. 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाया जायेगा. चर्च में दिन के 3:30 बजे क्रूस रास्ता का आयोजन होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिशिर प्रभात तिर्की, बुलबुल सुरेन, संजय पूर्ति, अलबिनुस लकड़ा, राखी सुरीन,जाॅन कैम्प, विमल खाखा आदि की सराहनीय भूमिका रही. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sunderkand-lesson-in-bjp-office-jharia-on-hanuman-jayanti/">धनबाद

: हनुमान जयंती पर भाजपा कार्यालय झरिया में सुंदरकांड का पाठ  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही