Sindri : एफसीआई सिंदरी से वीआरएस (ईपीएस 95) के तहत रिटायर हुए पेंशनधारकों को पेंशन में वृद्धि के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. यह जानकारी एफसीआई वीएसएस इंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन की 16 अप्रैल को बैठक में दी गई. अध्यक्ष सेवा सिंह ने कहा कि वीआरएस लेने वालों को वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ईपीएफओ डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर आवेदन करना होगा. लिखित में आवेदन स्वीकार नहीं होगा. बैठक में आवासों की लीज अवधि बढ़ाने व मजदूर दिवस मनाने पर भी चर्चा हुई. मौके पर एशोसिएशन के सचिव उमा शंकर सिंह, आरसी प्रसाद, केपी सिंह, सुनील कुमार सिन्हा, सीता राम सिंह, डॉ. सीपी सिंह, आदित्य दुबे, पवन कुमार ओझा आदि उपस्थित थे.
धनबाद : पेंशन में वृद्धि के लिए एफसीआई के पेंशनधारकों को करना होगा ऑनलाइन आवेदन
Leave a Comment