Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एफसीआईएल ने सिंदरीवासियों के लिए जारी किया तुगलकी फरमान- मोर्चा

Advertisement
Advertisement

श्रमिकों और उनके आश्रितों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं : रामू मंडल

राजनीतिक दलों की बैठक में प्रबंधन के निर्णय का विरोध

Sindri : एफसीआईएल, सिंदरी प्रबंधन ने अपने आवासों का 21 वर्षों का किराया 2 रुपए प्रति वर्गफीट की दर से एकमुश्त जमा करने का आदेश दिया है. प्रबंधन की इस घोषणा की विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों ने कड़ी निंदा करते हुए विरोध जताया है. संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को रोहड़ाबांध में बैठक कर इसे प्रबंधन का तुगलकी फरमान करार दिया है. मोर्चा के संयोजक और झामुमो के नेता रामू मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आवासों को सस्ती दर पर लंबी अवधि की लीज देने की मांग की है. ऐसा नहीं करने पर सिंदरीवासियों को एकजुट कर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी.

उन्होंने कहा कि प्रबंधन ने सीआरपीएफ जवानों को 12 हजार रुपए सिक्योरिटी डिपोजिट लेकर 500 से 900 रुपए प्रतिमाह किराए पर आवास का आवंटन किया है. वहीं अपने श्रमिकों और आश्रितों के साथ अन्याय कर रहा है. इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जिन आवासों में लोग रह रहे हैं, वही सुरक्षित है. बाकी जर्जर हालत में हैं.  बैठक में राजद सिंदरी नगर अध्यक्ष मुनेश्वर यादव,  मासस नगर सचिव राजीव मुखर्जी, कांग्रेस के सत्येंद्र नाथ सिंह, सीपीआई (एम) के शाखा सचिव गौतम प्रसाद, सूर्य कुमार सिंह, माले सिंदरी नगर सचिव कृष्ण प्रसाद महतो, सुभाष मंडल, अनिल सिंह, सुभाकर मंडल, राजीव यादव, मुकेश कुमार, अजीत मंडल, राजू बाउरी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-production-starts-from-kalimati-mine-of-chapapur-workers-happy/">धनबाद

: चापापुर की कालीमाटी खदान से उत्पादन शुरू, मजदूरों में खुशी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही