Search

 
 
 

धनबाद: एफसीआइएल प्रबंधन लिखित आश्वासन दे, वरना लड़ाई जारी रहेगी : मोर्चा

 

स्वतंत्रता दिवस पर ओएसडी ने भाषण में किया है तोहफों का एलान

Sindri : स्वतंत्रता दिवस पर एफसीआइएल ओएसडी के भाषण में तोहफों के एलान को लिखित रूप में घोषित करने की मांग संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने की है. मोर्चा संयोजक रामू मंडल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बगोदर विधायक भाकपा माले नेता विनोद सिंह से उनके आवास पर बुधवार को मुलाकात की व एफसीआइएल सिंदरी प्रबंधन को दिए गए मांग पत्र की प्रतिलिपि सौंपी. संयोजक ने बताया कि विधायक से पीपी एक्ट कोर्ट द्वारा जारी नोटिस के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई. उन्होंने संघर्ष को सहयोग की बात कही है. उन्होंने कहा कि एफसीआइएल प्रबंधन ने लिखित नोटिस जारी कर सिंदरी के घरों और दुकानों को हटाने का काम किया है. एफसीआइएल ओएसडी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के भाषण में लीज, दुकान, अस्पताल, पुनर्वास और सौंदर्यीकरण के वादे का स्वागत करती है. परंतु उन्होंने यह बात प्रतिवर्ष की तरह लिखित नहीं, मौखिक रूप से कही है. प्रबंधन को चाहिए कि आश्वासनों को लिखित रूप में जारी करे. उन्होंने कहा कि यह बयान सिंदरी में चर्चा का विष्य जरूर है. परंतु पुनर्वास की लड़ाई को कमजोर करने की प्रबंधन की साजिश भी हो सकती है. उन्होंने सिंदरीवासियों को बताया कि जबतक प्रबंधन लिखित आश्वासन नहीं देता, तबतक लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को अधिक धारदार बनाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर प्रबंधन को दिए गए आवेदन की प्रतिलिपि सौंपी जाएगी. प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा संयोजक रामू मंडल, गौतम प्रसाद, मुनेश्वर यादव, कृष्ण प्रसाद महतो, राजीव मुखर्जी, विमल कुमार रवानी, राजीव यादव शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही