Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी में प्रशासनिक भवन के घेराव के बाद नरम पड़ा एफसीआईल प्रबंधन

 
कहा, लोगों को बसाने के लिए ब्लू प्रिंट हो रहा तैयार, कोर्ट की प्रक्रिया जारी रहेगी, कोर्ट मांगा जाएगा समय
Sindri : एफसीआईएल सिंदरी प्रबंधन द्वारा दिए गए नोटिस के बाद पीपी एक्ट कोर्ट के पहले दिन मंगलवार 18 जुलाई को जनता श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री लक्की सिंह के आह्वान पर सिंदरी के सैंकड़ों दुकानदारों व निवासियों ने एफसीआईएल सिंदरी प्रशासनिक भवन का घेराव किया. लोगों ने लगभग पांच घंटे फैसले का इंतजार किया. प्रबंधन पहले तैयार नहीं हुआ, लेकिन द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रबंधन ने आश्वस्त किया कि कोर्ट की प्रक्रिया जारी रहेगी, समय लिया जा सकता है.

   सर्वे के बाद लोगों को बसाने की प्रक्रिया होगी शुरू

सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल और प्रबंधन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद जनता को एफसीआईएल सिंदरी के संपदा अधिकारी देबदास अधिकारी ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि नोटिस बंट जाने के बाद पीपी एक्ट कोर्ट की प्रक्रिया को रोका नहीं जा सकता है. कोर्ट की प्रक्रिया पहले की तरह जारी रहेगी. केस नंबर देकर कोर्ट से समय मांगा जा सकता है. केन्द्रीय कार्यालय को भी धरना की जानकारी दी गई है. लोगों को बसाने के लिए ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से सर्वे में सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि सर्वे से ही प्रबंधन को बसे हुए लोगों की सही जानकारी मिल पाएगी. उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे किसी को भी नोटिस जारी नहीं किया जाएगा.

जो जहां हैं, वहीं रहेंगे, नोटिसों को लेकर डाला जाएगा ज्वाइंट पिटीशन

घेराव को लेकर सुबह से ही सिंदरी शहरपुरा बाजार, हटिया बाजार सहित सभी स्कूलों को बंद कराया गया और घेराव में उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया गया. हालांकि पीपी एक्ट कोर्ट खुला रहा. द्विपक्षीय वार्ता के बाद जनता श्रमिक संघ संयुक्त महामंत्री गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह ने कहा कि जो लोग जहां हैं, वहीं सही तरीके से व्यवस्थित किए जाएंगे. सभी 1019 नोटिस के लिए ज्वाइंट पिटीशन डाला जाएगा. कोर्ट को निरस्त करने की प्रक्रिया की जाएगी. सभी को समान अधिकार और संयमित भूमि आवंटित होगी. इधर घेराव को लेकर सिंदरी पुलिस एफसीआईएल प्रशासनिक भवन गेट पर मुस्तैद रही. द्विपक्षीय वार्ता में जश्रसं संयुक्त महामंत्री लक्की सिंह, ओमप्रकाश सिंह, पवन शर्मा, अरविंद पाठक, राकेश तिवारी, शशि सिंह, चंद्रावती देवी सहित एफसीआईएल सिंदरी के अधिकारी शामिल थे.

      महिलाओं ने लगाए होमगार्ड जवानों पर पैसे लेने का आरोप

घेराव में नोटिस पाए सिंदरी के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने माइक पर जोरदार आवाज में कहा कि उनसे आवास और दुकानों को बनाने के लिए एफसीआईएल सिंदरी प्रबंधन के होमगार्ड जवानों ने पैसे लिए हैं. कहा कि अगर पैसे लेकर बसाइएगा तो उजाड़ने नहीं देंगे. घेराव में मुख्य रूप से जनता श्रमिक संघ संयुक्त महामंत्री लक्की सिंह, ओमप्रकाश सिंह, दिनेश सिंह, ब्रजेश सिंह, रवि शर्मा, शशि सिंह, इंद्रमोहन सिंह, अनूप सिंह, धीरज सिंह, अरविंद पाठक, राकेश तिवारी, पवन शर्मा, अमर सिंह, चंद्रावती देवी, सुमित्रा देवी सहित सैंकड़ों महिला पुरुष सिंदरीवासी व दुकानदार मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-the-havoc-of-speed-the-city-is-suffering-the-road-is-turning-red-with-the-blood-of-innocent-people/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : रफ़्तार का कहर, झेल रहा शहर, बेगुनाह लोगों के खून से लाल हो रही सड़क [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही