Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एफसीआईएल सिंदरी प्रबंधन ने लगाई लगातार न्यूज की खबर पर मुहर

Advertisement
Advertisement
जनता श्रमिक संघ ने एफसीआईएल अधिकारियों को किया सम्मानित, डोमगढ़, मनोहरटांड़ और एसएलटू को भी लीज प्रक्रिया में शामिल करने की मांग Sindri : एफसीआईएल सिंदरी के भू संपदा अधिकारी देबदास अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लगातार न्यूज की 21 अगस्त को प्रकाशित नयी प्रक्रिया में लीज राशि और रेंट अभी तय नहीं शीर्षक खबर पर मुहर लगा दी है. प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया है कि एफसीआईएल ओएसडी के आश्वासन के अनुसार सर्कुलर जारी किया गया है. इससे अनाधिकृत रुप से रह रहे सिंदरीवासियों को कंपनी के नियम और शर्तों पर लीज या किराए पर आवास उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए उन्हें एक्शप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट प्रारूप सहित उसके अनुसार दस्तावेज संलग्न कर फार्म भरकर एफसीआईएल सिंदरी के सलाहकार (वित्त, संपदा एवं ईडीपी) कार्यालय में जमा करना है. उन्होंने इस पत्र के माध्यम से यह भी स्पष्ट किया है कि इस लीज आवंटन प्रक्रिया में किराया व अन्य शर्तें दिल्ली स्थित केन्द्रीय कार्यालय में निर्धारित की जाएंगी. धनबाद: डोमगढ़, मनोहरटांड़ और एसएलटू को भी लीज प्रक्रिया में किया जाए शामिल - लक्की सिंह जनता श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री लक्की सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार 22 अगस्त को एफसीआईएल सिंदरी प्रबंधन के अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर व मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और आभार व्यक्त किया. महामंत्री ने कहा कि एफसीआईएल प्रबंधन ने अवैध को वैध करने में सिंदरीवासियों का साथ दिया है. उन्होंने प्रबंधन से डोमगढ़, मनोहरटांड़ और एसएलटू के आवासों को नयी लीज प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की. डोमगढ़ में मिले सभी को आवास - मोर्चा डोमगढ़ बचाओ मोर्चा की ओर से एफसीआईएल सिंदरी प्रबंधन को अन्य आवासों की तरह शर्त मानते हुए मांगपत्र सौंपा गया. इसपर प्रबंधन ने आश्वस्त किया है कि केंद्र का ध्यान इस बिंदु पर आकृष्ट किया जाएगा. मोर्चा के प्रतिनिधि धीरज सिंह ने कहा कि डोमगढ़ के लोगों के हित में सरकार से फरियाद करेंगे. डोमगढ़ वासी दिलीप मिश्रा ने कहा कि कोयला से पहले मानव को प्राथमिकता नहीं देने पर प्रबल विरोध किया जाएगा. सरकार के रवैये का विरोध किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-8-caught-cheating-in-ug-semester-6-exam-all-expelled/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : यूजी सेमेस्टर 6 की परीक्षा में नकल करते 8 धराए, सभी एक्सपेल्ड [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही