धनबाद : एफसीआईएल सिंदरी प्रबंधन ने अवैध निर्माण रोका
Sindri : सिंदरी (Sindri) एफसीआईएल की सिंदरी बस्ती स्थित जमीन पर पहले से बने घर के अलावा अतिरिक्त अवैध निर्माण पर प्रबंधन सख्त हो गया है. सोमवार 17 अप्रैल को उक्त जमीन पर संजय सिंह द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसे एफसीआई के सुरक्षा गार्ड ने रोक दिया और निर्माण को ध्वस्त कर दिया. एफसीआईएल सिंदरी प्रबंधन ने इस बात की पुष्टि की है. ग्रामीणों ने एफसीआईएल प्रबंधन से शिकायत की थी कि संजय सिंह द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार एनएसी सिंदरी के रिटायर्ड कर्मी महेश सिंह ने क़रीब 20 वर्ष पूर्व सिंदरी बस्ती में जमीन कब्जा कर घर बनाया था. उनके निधन के बाद उनके पुत्र द्वारा अवैध निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया है. हालांकि एफसीआई ओएसडी सुरेंद्र सिंह शेखावत के सिंदरी आगमन पर अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती बरतने का संदेश दिया गया था. एफसीआई मुख्यालय ने उमेश चंद्र सती को पीपीपी एक्ट का संपदा अधिकारी बनाया है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment