Nirsa : निरसा (Nirsa) शहीद सुशांतो सेनगुप्ता, डीडी पाल एवं संजय सेनगुप्ता का 21 वां शहादत दिवस रामकनाली स्थित शहादत स्थल पर 5 अक्टूबर बुधवार को मनाया गया. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सुशांतो गरीब, शोषित पीड़ित एवं उपेक्षित लोगों की आवाज को हमेशा से बुलंद करते रहे.
: महिलाओं ने सिंदूर खेला के साथ नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई [wpse_comments_template]
मृत्यु व्यक्ति की होती है, विचारधारा की नहीं
इसी कारण निरसा की जनता से उन्हें अपनी पलकों पर बिठा लिया. उन्होंने गांव-गांव घूम कर लोगों के हक के लिए संघर्ष करने का काम किया. उनकी लोकप्रियता से घबराकर उनकी हत्या करा दी गई. परंतु मृत्यु व्यक्ति की होती है विचारधारा की नहीं. जनता ने सुशांतो सेनगुप्ता के संघर्ष को साकार करने के लिए अपर्णा सेनगुप्ता को दो बार निरसा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सौंपा. उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का अवसर दिया है. अपर्णा सेनगुप्ता ने निरसा के विकास के लिए अपनी आवाज सदन में उठाई.हत्यारे को मां दुर्गा देगी सजा : अपर्णा सेनगुप्ता
सभा को संबोधित करते हुए विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि उनकी हत्या के 21 वर्ष बाद भी मास्टरमाइंड को सजा नहीं मिली है. हम लोगों का संघर्ष जारी है. हत्या की साजिश रचने वाले को फांसी की सजा दिलवाकर ही चैन की सांस लूंगी. उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया है. उसे हर हालत में पूरा करूंगी. कहा कि आज विजया दसवीं का दिन है. इस दिन असत्य पर सत्य की जीत हुई है. मां दुर्गा पर अटूट विश्वास है. जिस तरह मां दुर्गा ने असुरों का नाश किया, उसी तरह सुशांतो के हत्यारों का भी नाश करेगी. इसके पहले बुधवार को सुबह 11 बजे से ही रामकनाली स्थित शहादत स्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. शहीद सुशांतो सेनगुप्ता को चाहने वालों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. विधायक राज सिन्हा, अपर्णा सेनगुप्ता, चिरकुंडा नगर अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह श्रद्धांजलि, रंजीत मोदी, डीएन पाठक समेत काफी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए शहीदों को बारी-बारी से श्रद्धांजलि दी. सभा का संचालन डीएन पाठक ने किया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-women-bid-farewell-to-mother-durga-with-moist-eyes-with-vermilion-played/">धनबाद: महिलाओं ने सिंदूर खेला के साथ नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई [wpse_comments_template]
Leave a Comment