Search

 
 
 

धनबाद : पारिवारिक कलह से तंग केंदुआ के युवक ने की आत्महत्या

 
Putki : केंदुआ खटिक पट्टी में रहने वाले एक युवक दीपक खटिक (27 वर्ष) ने पारिवारिक कलह से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बेटे के साथ कमरे में सोए पिता को भनक तक नहीं लगी. दीपक के पिता सज्जन खटिक मंगलवार की रात खाना खाकर पुत्र के साथ सो गए थे. तड़के करीब 3.30  बजे जब उनकी नींद खुली, तो देखा कि बेटा सोया है. सुबह चार बजे जब उठे, तो दीपक साड़ी के सहारे फंदे से लटका हुआ था. आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर  एसएनएमएमसीएच, धनबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. केंदुआडीह थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर ने बताया कि पिता की शिकायत पर यूडी केस दर्ज किया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही