Search

 
 
 

धनबाद : गोल्‍ड मेडलिस्‍ट तीरंदाज खुशी कुमारी को संघ ने किया सम्‍मानित

 
Dhanbad : धनबाद जिला तीरंदाजी संघ ने मंगलवार को गांधी सेवा सदन में 31 मई को सिंदरी की गोल्‍ड मेडलिस्‍ट तीरंदाज खुशी कुमारी को सम्मानित किया. आंध्र प्रदेश के राजामुंदरी में 23 मई से 29 मई तक चली इस प्रतियोगिता में झारखंड से अंडर 9 मिनी टीम में शामिल खुशी कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता था. इसी खुशी में कार्यक्रम का अयोजन किया गया था. संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा ने खुशी कुमारी को बधाई दी. उन्‍हें बुके और तीरंदाजी किट देकर सम्मानित किया गया. तीरंदाजी कोच शमशाद आलम को भी सम्मानित किया गया. संघ के उपाध्यक्ष तारक नाथ दास व महासचिव जुबेर आलम ने भी खुशी कुमारी और शमशाद आलम को बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया. समारोह में राजेश सिंह, संतोष कुमार, परवेज आलम, पप्पू महतो, इरफान आलम, महफूज आलम आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=321823&action=edit">धनबाद

: झपट्टामार गिरोह से बचें ! निशाने पर हैं महिलाएं और बैंक [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही