Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू ने मांगों की पूर्ति नहीं की तो आंदोलन करेगा महासंघ

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : झारखंड राज्य विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ की बैठक 7 सितंबर को आरएस मोर कॉलेज,गोविंदपुर में हुई. इसमें 8 सूत्री मांगों पर विचार-विमर्श किया गया. बीबीएमकेयू मुख्यालय व कॉलेजों में कर्मियों के साथ प्राचार्य व विवि पदाधिकारियों के कथित दुर्व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आंदोलन का निर्णय लिया गया. सदस्यों ने सूरज देव सिंह व अन्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति के 2 वर्ष बाद भी पीएफ व अर्जित अवकाश की राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर रोष प्रकट करते हुए एक सप्ताह के भीतर भुगतान की मांग की. दुर्गा पूजा के अवसर पर सप्तम वेतनमान एरियर के एवज में तृतीय वर्गीय कर्मचारियों को दो लाख व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को डेढ़ लाख रुपए भुगतान करने की मांग की. इसके साथ ही प्रोन्नति, चिकित्सा बीमा, भत्ता, वेतन निर्धारण एवं अनुबंध कर्मियों को ईपीएफ का लाभ देने की मांग पर भी चर्चा की गई.

12 सितंबर को कुलपति को सौंपेंगे ज्ञापन

महासंघ के सचिव सचिव भारती प्रसाद साहू ने कहा कि बैठक में 8 मुद्दों पर चर्चा हुई. निर्णय हुआ कि 12 सितंबर को प्रक्षेत्रीय शिक्षकेतर कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिलकर ज्ञापन सौंपकर जल्द पूरा करने की मांग करेगा. संतोषजनक आश्वासन नहीं मिलने पर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की जाएगी. बैठक में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, जिला अध्यक्ष संजय कुमार झा, उपाध्यक्ष अमरिंदर सिंह, दुर्गा प्रसाद, नागेश, केके पांडे, चंद्रकांत राय, रीता कुमारी आदि ने विचार रखे. मौके पर धनबाद व बोकारो जिले के कॉलेजों के दर्जनों शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tired-of-harassment-by-in-laws-married-woman-hangs-herself/">धनबाद

: ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने लगाई फांसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही