Search

 
 
 

धनबाद : श्री राजपूत करणी सेना का अभिनंदन समारोह संपन्न

 
कहा, राजपूतों के बिना समाज पूरा नहीं, राजपूत हर वर्ग की मदद के लिए तैयार
Dhanbad : हीरापुर के झारखंड मैदान में स्थित होटल प्रियांशी में रविवार 30 जुलाई को श्री राजपूत करणी सेना का अभिनंदन समारोह व नवगठित जिला संगठन विस्तार समारोह का आयोजन किया गया. बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह उज्जैन ने कहा कि श्री राजपूत करणी सेना समाज के सदस्यों की समृद्धि और सामर्थ्य के लिए संघर्ष करता है. प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि समाज के असहाय और गरीब वर्ग के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर की आवश्यकता है. करणी सेना बिना भेदभाव सिर्फ राजपूत ही नहीं बल्कि सभी वर्ग के साथ खड़ी है. [caption id="attachment_715816" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/KANRNI-SENA-2-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> समारोह में जुटे राजपूत समाज के लोग[/caption] प्रदेश संरक्षक विनय सिंह ने कहा कि राजपूतों के बिना समाज पूरा नहीं हो सकता. राजपूतों को सभी ढाल बनाकर इस्तेमाल करते हैं. हम समाज के लिए जीते और मरते हैं. इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन व जय भवानी के नारे से हुई. कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संजीव सिंह, जिला संयोजक अरुण कुमार सिंह, जिला संरक्षक डॉ उमाशंकर सिंह, रामबालक सिंह, गोपाल सिंह, जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, सुमन सिंह सहित सैकड़ों राजपूत समाज के लोग मौजूद थे.

धनबाद जिला चयनित पदाधिकारी

उपाध्यक्ष राणा मनीष सिंह, शिवेंद्र सिंह, अमित सिंह, शशांक सिंह, महामंत्री रवि सिंह, सचिव अरुण सिंह, गुड्डु सिंह, विकाश सिंह, श्याम शेखर सिंह, रामरक्षा सिंह, नवारुण सिंह, हर्षवर्धन सिंह, राकेश सिंह, चंदन सिंह, मिलन सिंह, आशीष सिंह, नगर अध्यक्ष आकाश सिंह, मोहित सिंह, पंकज सिंह, बंटी सिंह, कमलेश सिंह, हर्ष सिंह को चयनित किया गया. यह">https://lagatar.in/dhanbad-tribute-meeting-organized-on-the-death-anniversary-of-former-mlas-mother/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : पूर्व विधायक की मां की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही