Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: दो माह में ही उतरा प्यार का खुमार, लगाई पति को जेल भेजने की गुहार

Maithan: कुमारधुबी क्षेत्र के एक प्रेमी युगल ने जिंदगी भर एक दूसरे का साथ निभाने का वादा कर परिजनों की रजामंदी के खिलाफ मंदिर में विवाह किया. लेकिन दो माह में ही प्यार का खुमार उतर गया और विवाह की अटूट डोर टूट गयी. मामला कुमारधुबी ओपी पहुंच गया, जहां प्रेमिका ने प्रेमी पति पर वादा तोड़ने का आरोप लगाया.   लिखित शिकायत देकर प्रेमी पति को जेल भेजने की गुहार भी लगायी. पुलिस ने पीड़िता मोना कुमारी की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. शिवलीबाड़ी दक्षिण पंचायत के गाड़ीखाना गांव की रहने वाली मोना कुमारी का फेसबुक पर पड़ोस के ही विक्की पासवान से प्यार हो गया. परिजनों की रजामंदी के खिलाफ घर से भागकर दोनों ने फरवरी माह में मां कल्याणेश्वरी मंदिर में शादी रचा ली. मैथन के गोगना गांव में एक भाड़े के मकान में दो माह तक दोनों पति पत्नी के रूप में रहे. मोना का आरोप है कि अब उसका प्रेमी पति विक्की पासवान उसे रखना नहीं चाहता है. मोना ने पति पर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का भी आरोप लगाया. कहा कि फरियाद लेकर ससुराल गयी तो वहां भी सास, ननद और अन्य ने मारपीट कर भगा दिया. कहा कि बहू स्वीकार करने के लिए दहेज की मांग की जा रही है. मुखिया एवं गांव के लोगों से भी फरियाद की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. थक हार कर कुमारधुबी पुलिस से न्याय की गुहार लगानी पड़ी. कुमारधुबी ओपी प्रभारी संदीप कुमार यादव ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच पड़ताल की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही