Search

 
 
 

धनबाद : डीसी के जनता दरबार में महिला आयुष्मान मरीज बोली- अस्पताल नहीं कर रहा इलाज

 
Dhanbad : धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में शहर सहित सुदूरवर्ती गांवों के लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे. एक महिला ने डीसी को बताया कि उसके पास आयुष्मान कार्ड है. फिर भी एसजेएएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल उसका इलाज नहीं कर रहा है. डीसी ने सिविल सर्जन को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. गोविंदपुर से आए युवक ने डीसी को बताया कि 2017 में एनएच-2 के लिए उसकी जमीन का अधिग्रहण हुआ था. अधिग्रहण के बाद उसका घर तोड़ दिया. लेकिन घर की जमीन को गैर आबाद बताकर अब तक मुआवजा नहीं दिया गया. जबकि उसी खाता और प्लॉट नंबर के दूसरे रैयतों को मुआवजा मिल गया है. मुआवजा के लिए सारे कागजात दोबारा जमा करने पर गोविंदपुर अंचल कार्यालय के अमीन ने कहा कि कागज कहीं खो गया है. इस पर डीसी ने तुरंत जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को शिकायतकर्ता के कागजात की जांच करने और सही पाए जाने पर उसे शीघ्र मुआवजा का भुगतान कराने का निर्देश दिया. जनता दरबार में नावाडीह पंचायत के नंदन रेसीडेंसी फेज 1, 2 और 3 के निवासियों ने जल जमाव की परेशानी बताई. कहा कि बरसात में बेसमेंट,  रास्ते सहित पूरे परिसर में पानी भर जाता है. इस उन्हें भारी कठिनाई हो रही है. यह समस्या पिछले 2 साल से है. पूरा इलाका टापू बन जाता है. जनता दरबार में इलाज के लिए सहायता प्रदान करने, ऑनलाइन रसीद नहीं कटने सहित अन्य शिकायतें लेकर लोग पहुंचे थे. यह भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/jmm-calls-champai-sorens-action-suicidal/">झामुमो

ने चंपाई सोरेन के कदम को बताया आत्मघाती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही